आज़मगढ़।
सगड़ी।
पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने की मांग।
किसानों के बकाये गन्ना भुगतान के सम्बन्ध में भी हुई वार्ता।
आज बसपा विधायक बन्दना सिंह ने महुला गढ़वल बांध के आसपास घाघरा नदी के पानी से आई बाढ़ में बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह से मुलाकात की, और कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।
दाम महुला में बाढ़ से विस्थापित पीड़ितों को, बाढ़ से हुई कटान में पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा आवास की व्यवस्था उपलब्ध कराने एवं बंधे पर स्थित रिंग बांध की मरम्मत सहित घोसी चीनी मिल में किसानों के गन्ना भुगतान, बाढ़ से प्रभावित फसल मुआवजा के संदर्भ में वार्ता हुई।
जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने आश्वासन दिया कि- समस्याओं पर गम्भीरतापूर्वक विचार करते हुए निस्तारण का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विधायक से हुई वार्ता के बाद जिलाधिकारी ने यह भी आश्वासन दिया कि बाढ़ पीड़ितों को किरोसिन का तेल अब निःशुल्क वितरण किया जायेगा।
उक्त मौके पर विधायक प्रतिनिधि नागेन्द यादव ने बताया कि - विधायक बाढ़ पीड़ितों एवं किसानों की समस्याओं पर गम्भीर हैं, समस्याओं के निस्तारण के लिए जरूरत पड़ी तो विधायक विधानसभा में भी आवाज उठाएंगी।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़