Breaking News

अंजान शहीद में आयोजित शहीद मेले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर बोला हमला।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

जिले के नत्‍थूपुर अंजान शहीद में आयोजित शहीद मेले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर आज जमकर चुटकीया लेते हुए हमला बोला।
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी वाले झाड़ू बहुत अच्छा लगाते हैं, आजकल अफसर भी खूब झाड़ू लगा रहे है। हम आएंगे तो देखेंगे कितना झाड़ू लगाते हैं। उन्‍होंने सीएम आदित्यनाथ  योगी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कहती है कि हम भेदभाव करते हैं।

मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूछना चाहता हूं व सैफई स्टेडियम के नाम बदलने पर अखिलेश ने बीजेपी सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि जो बोओगे वही काटोगे, हम नाम बदलेंगे तो बुरा मत मानना। उन्‍होने कहा कि हमने हॉकी खिलाड़ी ध्यानचंद के पुत्र को यश भारती सम्मान दिया और आपने उनकी पेंशन ही छीन ली।

इस दौरान अखिलेश यादव ने करगिल शहीद राम समुझ यादव की प्रतिमा का अनावरण किया और 33 शहीदों के परिवारों को सम्‍मानित किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन,ओम प्रकाश सिंह, नीरज शेखर, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बलराम यादव, अमित यादव, हवलदार यादव, नाफिश यादव, बबिता चौहान आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने