आज़मगढ़।
सगड़ी।
शहीद मेला एव मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम पूरी तरह से सपा मय हो गया।जहाँ शहीद मेला नाम मात्र का ही रहा। शहीद मेला 17 वर्षो से आयोजन किया जा रहा है, पहली बार पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव के आने पर पूरा कार्यक्रम सपा मय हो गया जिसकी चर्चा जगह जगह होती रही।
तीन किमी तक लगा जाम से जूझते रहे लोग।
जीयनपुर बाजार से अंजान शहीद कार्यक्रम स्थल तक जाम से पैदल तक निकलने में घंटो जाम में फंसे रहे।जिसका मुख्य कारण रहा कि सड़क पर ही गाड़िया खड़ी कर लोग कार्यक्रम में चले गए।चुनहवा मोड़ से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में काफी जद्दो जहद करनी पड़ी।
चुनहवा मोड़ से गायक खेसारी लाल यादव को पहुंचने में लगे दो घण्टे।
फिल्मी कलाकार एव भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव ढाई बजे चुनहवा मोड़ अंजानशहीद से कार्यक्रम स्थल पर जाम की वजह से पहुंचने दो घण्टे से अधिक समय लग गया और जनता खूब हो हल्ला मचाती रही इस दौरान कई बार पुलिस को लाठियां भांज कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा,तो आपस मे कई बार झड़प भी हुई।जब लगभग साढ़े चार बजे खेसारी लाल पहुंचे तो जुटी भीड़ झूम उठी।और एक से बढ़ कर एक भोजपुरी गीतों से झूम उठी।
गाजीपुर से आई शहीद की पत्नी को ही रोक दिया सुरक्षा कर्मियों ने।
गाजीपुर से आई शहीद शेषनाथ यादव की पत्नी सरोज यादव का नाम सम्मनित करने लिए मंच से बार पुकारा जाता रहा और सुरक्षा कर्मियों ने बीच मे रोक लिया और मंच नही जाने दे रही थी नही जाने का रास्ता ही बता रही थी जब वह रोने लगी तब मीडिया की नजर पड़ी तो पब्लिक के बीच से बैरिकेटिंग से ही मंच तक पहुंचाया गया।
जब भीड़ ने बैरिकेटिंग ही तोड़ डाला।
ई
कार्यक्रम स्थल पर भीड़ इतनी अधिक थी कि सम्भाले ही नही सभल रही थी और बैरिकेटिंग तोड़ कर भीड़ इधर उधर से अखिलेश को देखना और सुनना चाह रही थी, तो बैरिकेटिंग ही तोड़ डालीं।
पानी की बोतल ही लूट ले गयी भीड़।
कार्यक्रम स्थल पर मंच के पीछे रखे पानी की बोतलें उठा ले गयी और दुर्व्यवस्था ऐसी की पानी के लिए लोग तरस गए।यहाँ तक कि सेफ हाउस में भी यही हाल रहा कि अंदर रखी पानी की बोतलो पर कार्यकर्ता टूट पड़े और बी आई पी तक पानी के लिए भटकते रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़
