Breaking News

युवक का शव मिलने से सनसनी।

मऊ।

1-

थाना सरायलखंसी के सलाहाबाद हरपुर इटौरा मार्ग पर स्थित गोड़ी की मठीया गांव के सामने बड़े पोखरे के पास एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल लगी। क्षेत्र के लोग सुबह शौच के लिए पोखरे की तरफ जा रहे थे।कि पोखरे के किनारे एक युवक का शव दिखाई दिया। युवक की लाश मिलने की सुचना जंगल मे आग की तरह चारो तरफ फैल गयी।क्षेत्र के सैकड़ो पुरूष तथा महीलाएं शव को देखने के लिए मौके पर आ गये।स्थानीय लोगो ने शव को पानी से बाहर निकाल कर शिनाख्त करने की कोशिश की परन्तु उसकी पहचान नही हो सकी । देखने मे मृतक की उम्र पैतीस वर्ष के आस पास लग रही थी। इस बीच किसी ने शव मिलने की सुचना पुलिस को दे दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए क्षेत्र के आप पास के गांवो तक  घंटो मशक्कत की कोशिश की परन्तु शव की शिनाख्त न हो सकी।शव का चेहरा देखने पर ऐसा प्रतित होता था कि उसके चेहरे को तेल या तेजाब से जलाया गय हो।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई करते हुए  पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिया।शव मिलने की घटना को लेकर क्षेत्र मे तरह तरह की चर्चाएं ब्याप्त है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2-

मकान गीरने से मकान स्वामी की हो गयी मृत्यु।

चिरैयाकोट /थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अल्देमऊ  गांव मे एक कच्चा मकान गीरने से मकान के अंदर सो रहे संकठा राम उम्र 60वर्ष की मकान के मलबे मे दबने  से मृत्यु हो  गई सासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की आवास की योजनाओ का लाभ वास्तविक पात्र लोगो तक नही पहूँच पाने की वजह से जर्जर हो चुके कच्चे मकान धारासाही हो जा रहे है जिससे संकठा राम पुत्र फूरसत जैसे गरीबों की जान चली जा रही है घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

संवाददाता- धनंजय दूबे

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

और नया पुराने