मऊ।
मऊ।दोहरीघाट थाना अन्तर्गत शिक्षा क्षेत्र बड़राव के प्रा0/ पूर्व माध्यमिक विद्यालय मु0 बाद सिपाह- मऊ में बीती रात चोरों द्वारा तीन कमरों का ताला तोड़ कर अभिलेख व सामान जला दिया गया और कुछ सामान चुरा ले जाया गया। इस संबंध में विद्यालय के एनपीआरसी मिलन कुमार ने बताया कि ताला तोड़ कर चोरों ने विद्यालय के अभिलेख- मुख्य प्रवेश रजिस्टर, ड्रेस, पुस्तक वितरण रजिस्टर, छात्र, अध्यापक उपस्थित रजिस्टर, टी.सी. बुक एवं सामान- अदद रेडियो, अदद वेट मशीन, कम्प्यूटर की बोर्ड, एक मेज जला दिए और दो सिंलिग पंखा एक 20 लीटर का पानी बॉटल को चोरा ले गए है। जिसको लेकर दोहरीघाट थाना में अज्ञात आरोपी के खिलाफ लिखित आवेदन दिया गया है। यह घटना मंगलवार की सुबह लगभग 2 बजे की बतायी जा रही है। देखा जाय तो इस विद्यालय की चारदीवारी से सटी जनता की सेवा के लिए एक पुलिस चौकी मादी- सिपाह के नाम स्थापित है। जहाँ पर पांच पुलिसकर्मी कार्यरत है। चौकी प्रभारी वी0पी0 सिंह का कहना है कि सुबह 6 बजे के लगभग विद्यालय से निकल रहे धुएं को देखकर विद्यालय के एनपीआरसी को सूचना द्वारा मौके पर बुलाकर जानकारी ली गयी अज्ञात के खिलाफ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है।
रिपोर्ट- मनोज सिंह
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ