Breaking News

मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद ।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारा में गंगा गौरी महाविद्यालय पर मुख्यमंत्री का आगमन हुआ  जिस पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। कार्यक्रम की सुरक्षा हेतु 1500 पुलिस के जवान जो कौशांबी बांदा प्रतापगढ़ आदि ज़िलों से आए थे वही सुरक्षा में 7 सी ओ व 2 एडिशनल SP  लगे रहे।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने स्वयं अपने हाथों में ले रखा था, मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर चले जाने तक मंच की सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के हाथों में रही।
दो एंबुलेंस डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहेसाथ में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर मौजूद रहे।
सुरक्षा की कमान आजमगढ़ जिला के कप्तान अजय साहनी ने स्वयं अपने हाथों में ले रखी थी, बराबर दिशा निर्देश देने का कार्य कर रहे थे मौके पर ग्रामीण कप्तान नरेंद्र बहादुर सिंह सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह वह चारों थानों की फोर्स उपस्थित रही।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने