Breaking News

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भक्तों ने लिया पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प।

आज़मगढ़।

सगड़ी।


अजमतगढ़ ब्लाक क्षेत्र के  तुलसी स्मारक सेवा संस्थान लीला पट्टी बनकटिया के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गयी। इस पावन अवसर पर पर्यावरण पर चर्चा हुई।संस्थान के प्रबन्धक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पर्यावरण प्रेमी थे।उनकी लीला में पेड़ व बागीचों का उल्लेख मिलता है।हम अधिकाधिक संख्या में पौध लगाकर उनके प्रति अपनी भक्ति को सही मायने में सिद्ध कर सकते है।पौध लगाना ही नहीं है उसको पेड़ होने तक सुरक्षा भी देना होगा।कहा कि वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध तो रखते ही है।कई रूप में प्रयोग होते है।आम,बेल,कटहल,शमी,गुरूच,आदि सहित बहुतों का प्रयोग धार्मिक अनुष्ठान में होता है।कहा किजितने पौध लगायेगें उतने ही उससे हर तरह से लाभ पायेगें।बागों से लोगों को छाव,गर्मी में सुखद अनुभूति है।फल देते है।क्रमबद्ध लगाने पर मनोरम लगते है।कृष्ण भक्तों ने उनके जन्म के समय पर्यावरण को शुद्ध रखने का संकल्प लिया।लोगों ने संकल्प के समय यह कहा कि हर तरह से लाभप्रद वृक्षों की संख्या बढ़ाने के साथ बचाने का प्रयास.किया जायेगा।इस अवसर पर शिवानंद सिंह,बिन्देश्वरी श्रीवास्तव,नवीन श्रीवास्तव,नागेन्द्र सिंह,अशोक सिंह,रमेश सिंह,बंशराज राजभर,हरिनाथ राजभर,नंदलाल प्रजापति,हर्ष कुमार श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव,गुलाब गोंड,सुबास गोंड,रमपति प्रजापति,राजू राजभर,आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- मनोज श्रीवास्तव

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने