आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एम एस पब्लिक स्कूल चंगई पुर में स्वतंत्रता दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉक्टर एस एन सिंह ने अध्यापकों अध्यापिकाओं छात्र- छात्राओं प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व निधि अंकिता आदि ने सरस्वती वंदना की प्रधानाचार्य मनोज के नायक एवं प्रबंधक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने मां सरस्वती को मालाएं पहनाई प्रधानाचार्य मनोज के नायक ने सभी अभिभावको विद्यार्थियों अध्यापक अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों का स्वागत किया उन्होंने अध्यापकों का राष्ट्रीय स्वतंत्रता में दिए गए योगदान को याद दिलाया और विद्यालय के सफलता हेतु उन्हें धन्यवाद दिया तत्पश्चात अनेक रंगारंग कार्यक्रम विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गये। विद्यालय के प्रबंधक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह ने इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस की पृष्ठभूमि और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को याद करते हुए उन्हें देश का सच्चा सपूत बताया और उन्हें विद्यालय परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी अध्यापकों में नीलम फरीन महिमा रीतलाल अनामिका सुमन तिवारी तरन्नुम संध्या आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए वही आंचल श्रुति अनीशा सिंपी शिवांगी लक्ष्मी अंशिका आदि ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य मनोज के नायक ने ग्रामीण अंचल में स्थापित इस विद्यालय में इंटरनेट क्लासेस कि आज विधिवत शुरुआत करते हुए स्वतंत्रता दिवस की स्वास चर्चा की। दिग्विजय नारायण सिंह ने आज के राजनीतिक पहलुओं को स्वतंत्रता दिवस के संदर्भ में बारिकी से प्रस्तुत किया। वही अभिभावको मैं मनोज राय, कृपाशंकर शाही, जयप्रकाश, आलोक शाही, अजेंद्र सिंह, गीता जायसवाल, रामाश्रय यादव, रामाशीष सिंह आदि ने भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने विचार रखें सभा का संचालन तरुण यादव एवं सौमित्र पांडे ने किया। अध्यक्षता चेयरमैन डॉक्टर एस एन सिंह ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़