Breaking News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर ध्वजारोहण।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

  सरायमीर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के स्कूलों, कालेजों, मदरसों , सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर भारी उत्साह के साथ  ध्वजारोहण किया गया । क्षेत्र के मदरसा  अरबिया बैतूल उलूम में ध्वजारोहण करने के  बाद  सभी छात्रों के साथ अध्यापकों ने कस्बा के खरेवां मोड़ तक  झांकियां  निकाली । मदरसा के  अध्यापक मौलाना नबी हसन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वतन की हिफाजत करना सभी देशवासियों का कर्तव्य है।उसकी  हिफाजत और तरक्की के लिए सभी को आगे बढ़ाना चाहिए । मदरसा सेराजुल उलूम के उपप्रबन्धक डॉ. मोहम्मद अलीम ने छात्र-छात्राओं , अध्यापकों एवं ग्रामीणों के साथ मदरसा मे ध्वजारोहण किया।थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव ने थाना में ध्वजारोहण करने के बाद मदरसा  सेराजुल उलूम पहुंचकर संस्कृति कार्यक्रमों को देखकर सराहना करते हुए कहा कि बच्चों लगन के साथ शिक्षा प्राप्त करो तुम ही देश के भविष्य हो और तुमसे ही देश तरक्की कर सकता है कस्बा सरायमीर के चौक पर हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी गंगा-यमुना तहजीब को कायम रखने के लिए पूर्व चेयरमैन ओबैदुर्रहमान एवं केदारनाथ साह के  नेतृत्व ध्वजारोहण  एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन  किया गया जिसमें कस्बा व क्षेत्र  के लोग उपस्थित रहे ।इसी क्रम में जूनियर हाईस्कूल पवई लाडपुर , नगर पंचायत सरायमीर , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र  सरायमीर , जूनियर हाईस्कूल कोरौली खुर्द, बीना पारा इन्टर कालेज, पंचायत इन्टर कालेज खानपुर व कस्बा के  आदि संस्थाओं एवं नुक्कड़ पर तिरंगा झंडा  फहराया गया ।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

        

और नया पुराने