आज़मगढ़।
सगड़ी।
दर्जनों महिलाओं ने आजमगढ़ - गोरखपुर मार्ग जला हुआ ट्रांसफर बदलने के लिए घण्टों किया जाम।
सी ओ , तहसीलदार और एस डी ओ के आश्वासन पर सड़क जाम हुआ समाप्त ।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत की जामेतुलबनात नगर की दर्जनों महिलाओं द्वारा 4 दिन से जला हुआ 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बदलने हेतु आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग जीयनपुर हाईडील के सामने सड़क जाम कर दिया 1:00 बजे से लेकर ढाई बजे तक सड़क जाम रहा इस बीच वाहनों की लंबी कतार लग गई स्कूली बच्चे एंबुलेंस व पुलिस जीप भी सड़क जाम में फंसी रही सड़क जाम की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाल संतलाल यादव जीयनपुर की पुलिस बल के साथ पहुंचे व समझाने का प्रयास किया किंतु महिलाओं ने कोतवाल की एक भी नहीं सुनी व मांग करती रही कि एसडीएम से बात करने के बाद ही जाम समाप्त करेंगे कोतवाल द्वारा आला अधिकारियों को सूचित किया गया जिस पर सगड़ी सी ओ सुधाकर सिंह तहसीलदार प्रेम प्रकाश राय व बिजली विभाग के एसडीओ वीरेंद्र बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं से बातचीत की व 63 केवीए का ट्रांसफार्मर आज ही लगवाने के आश्वासन पर महिलाओं द्वारा सड़क जाम समाप्त किया गया ।
इस अवसर पर महिलाओं ने जमकर बिजली विभाग मुर्दाबाद पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए लोगों में बिजली विभाग के लो वोल्टेज व कटौती को लेकर भी आक्रोश रहा 4 दिन से जले ट्रांसफार्मर हेतु दौड़ती रही इस गर्मी व उमस से परेशान हो सड़क पर आना पड़ा अधिकारियों से इन की शिकायत की गई जिस पर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जीयनपुर कस्बे में इस समस्या के निराकरण हेतू केंद्र सरकार की योजना के अनुरूप केबल तार बिछाई जा रही हैं। जल्द ही इन सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी ।
मुख्य मार्ग जाम पर पुलिस प्रशासन सख्त ।
दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ जीयनपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया हैं
सगड़ी ।
पुलिस प्रशासन द्वारा मुख्य मार्ग काम करने पर महिलाओं और पुरूषों पर सख्त कार्रवाई करते हुए ।धारा 143 , 148 , 149 , 341 व लोक कार्य में बाधा पहुँचाने पर कुल 35 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया ।
जिनमें में कालिंदी मिश्रा , कविता , रेखा , रमा , आरती , नीतू , गिरजा , शशिकला चंद्र कला , लक्ष्मीना, सुशीला , शकुंतला , लक्ष्मीना , सुशीला आदि पर बिजली की समस्या पर सड़क जाम करने पर उपयुक्त धारा में मुकदमा दर्ज किया गया।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़