Breaking News

चार सूत्री मांगों के साथ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे ग्रामीण डाक सेवक।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

 
तहसील के उपडाक घर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे।

सरकार के विरुद्ध धोखा धड़ी का
लगया आरोप।

सगड़ी  तहसील क्षेत्र के समस्त ग्रामीण डाक सेवक संगठन की अपील पर बुधवार को धरने पर चले गए जिससे ग्रामीण डाक सेवा पूरी तरह से प्रभावित हुई।

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अपील पर  चार सूत्रीय मांगों के समर्थन में ग्रामीण डाक सेवक उप डाक घर सगड़ी कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए और केंद्र सरकार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।जिसमे मुख्य मांगे जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट ए आई जी डी एस यूनियन के सुझाओ के साथ जल्द लागू करे।आठ घंटे कार्य एव विभागीयकरण किया जाय।ग्रामीण डाक सेवको की पेंशन लागू की जाय।जीडीएस का टारगेट के नाम से परेसानी एव उत्तपीड़न बन्द किया जाय। धरने को सम्बोधित करते हुए मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि सरकार हमारे साथ पूर्व में धोखा दिया और हमारी मांगो को मानने की हामी भरी पर अबतक लागू नही किया और हमारा उत्त्पीडऩ किया जा रहा है जी हम कर्मचारियों के धोखा है जिसे हम कत्तई बर्दास्त नही करेंगे। हमे संगठन को मजबूत करते हुए सभी ग्रामीण डाक सेवको सर अपील करते है कि पूरी तरह से काम बंद कर दिया जाय और हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाय जिससे कर्मचारी विरोधी सरकार के कान खड़े हो जाय।अध्यक्षता राजेश सिंह,और संचालन केदार प्रजापति ने की।अन्य में गनपत यादव, मनोज यादव, दीपचंद्र मौर्य,शेखर सिंह,हरिकेश,पन्नालाल,गिरीश,गोविंद,गिरीश, रामाश्रय यादव,शिवचन्द सिंह,रजनीश यादव,नन्दलाल आदि ने बैठक को सम्बोधित किया।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने