आज़मगढ़।
सगड़ी।
प्रधानों ने एसडीएम से मांगी नाव प्रभावित इलाके में नही चल रही नाव।
25 स्कूल बंद नही जा रहे छात्र पढ़ाई बाधित डीएम को भेजी गई सूची।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक के घाघरा की बाढ़ से प्रभावित 25 स्कूल जहाँ बन्द पड़े है ।वही उपजिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन ने प्रभावित इलाके के प्रधानों और प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की और सभी को निर्देशित किया कि 17 अगस्त को हर हाल में स्कुलो के छात्रों को कृमि की दवा अवश्य वितरित करें एव बचे बंच्चो को 21 को हर हाल में कृमि की दवा अवश्य बांट दे।प्रधानों ने देवारा में बाढ़ से प्रभावित दर्जनों गांवों में नाव तक आने जाने के लिए नही है और सम्पर्क मार्ग कट चुके है आदि समस्याओ पर अपनी राय रखी।
उपजिलाधिकारी सगड़ी ने कहा कि क्षेत्र की एन ए एम,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों,प्रधानाध्यापकों आदि को गावो में जाकर प्रत्येक छात्रों को हर हाल में दवा वितरित कर दी जाय,और 0 से 01 वर्ष को दवा नही दी जाय,एव 01 वर्ष से 04 वर्ष तक आधी गोली दी जाय ऊपर के बंच्चो को पूरी गोली दी जाय ।बसर्ते ध्यान रहे कि प्रत्येक बंच्चो को खाली पेट दवा न दी जाय।अभ्भन पट्टी के प्रधान अशोक यादव ने उपजिलाधिकारी से कहा कि गांव के स्कूल में एक मीटर से अधिक पानी घुसा हुआ है और ग्रामीणों को आनेजाने के लिए एक भी नाव नही है जिससे आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।तो वही आराजी अजगरा मगर्वी के प्रधान सूर्यदेव यादव ने कहा कि बेलहिया का पल देवारा के दर्जनों गांवों को जोड़ता है जो बाढ़ की वजह से एप्रोच कट रहा है जिसपर बोल्डर लगाना आयशयक है जिपर उपजिलाधिकारी ने कहा कि व्यवस्था करता हूं।तो प्रधानाध्यापकों ने कहा कि स्कुलो में पानी घुसा हुआ है जिससे छात्र स्कूल नही आ रहे है स्कूल बंद है पानी अधिक होने से देवरा के 25 सरकारी विद्यालय बन्द है।जिससे हम सभी कठिनाइयों से जूझ रहे है।प्रधानों ने देवारा में नावों की प्रत्येक गांव में कम से कम दो दो नाव की व्यवस्था की जाय।इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी गुलाब कुमार सोनकर,नायब तहसीलदार मनीष कुमार,सीडीपीओ गीता राय, एबीआरसी हरैया आलोक राय,प्रधानों में रामबचन यादव,कुशहर,राजमन यादव,धर्मेन्द्र यादब,वकील भारती, फुला यादव,राजू यादव,आदि लोग रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़