आज़मगढ़।
सगड़ी।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सबका मन जीत लिया एवं जगह-जगह देश भक्ति के गीत गूजते रहे।
अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घाघरा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र मौर्य ने झंडा रोहण किया ।इस मौके पर पूर्व प्रधान राममिलन सिंह, भृगुनाथ सिंह, इंद्रेश सिंह, दिनेश, सहायक अध्यापिका मंजू पांडेय, नीरज मोर्य, गीता वर्मा, सोनमती सिंह आदि लोग उपस्थित थे।साथ बच्चों ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
वहीं पर श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी में विद्यालय के प्राचार्य डा0 रामअवध सिंह यादव झंडारोहण किया, गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में प्रधानचार्य रमेश राय एवं प्रबंधक कमला राय झंडारोहण किया,गांधी शिक्षा शिशु निकेतन मालटारी में प्रबंधक मुकेश राय, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मोहम्मद शाहेद्दीन, प्राथमिक विद्यालय बोझिया महुलिया में प्रधानाध्यापक विमल प्रकाश, प्राथमिक विद्यालय कठैचा में प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार, प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ में प्रधानाध्यापक हुमा प्रवीन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रपुर में प्रधानाध्यापिका राधिका देवी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर में प्रधानाध्यापक दीपचंद प्रसाद, बाबू संत प्रसाद इंटर कॉलेज रामगढ़ में दीपक राय और सुनारिका बालिका इंटर कालेज बहरीपुर चक लालचंद में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीमा यादव,तौहीद इण्डेन गैस एजेंसी बनकट में मोहम्मद तौहीद,रामसमुझ गैस एजेंसी बिलरियागंज मे प्रमोद यादव ने झंडा रोहण किया। इस दौरान जगह-जगह एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़