आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर थाना क्षेत्र के नन्दावं गांव में खजूर के पेड़ के नीचे दबने से दो युवकों की मौत। गांव छाया सन्नाटा।जानकारी के अनुसार मोहसिन 12 पुत्र लड्डन और अशरफ 10 अनवारूल ग्राम नन्दावं थाना सरायमीर गांव में अपने कुछ साथियों के साथ पतंग उड़ा रहे थे कि लगभग सौ साल पुराना खजूर का एक पेड़ गिरा जिसके नीचे यह दोनों युवक दब गए । पेड़ के नीचे दबा हुआ देख पतंग उड़ा रहे बाकी बचे शोर मचाने लगे।बच्चों के शोर सुनकर ग्रामीणों ने पहुंचकर पेड़ के नीचे से निकला कर उपचार के लिए सरायमीर ले गए जहाँ डाक्टर ने दोनों युवकों को मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर दोनों युवकों के घर में कोहराम मच गया। पंचनामा बना कर कफनदफन कर दिया गया।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।