Breaking News

चोरी करते एक युवक धराया तीन फरार।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर स्थानीय थाना क्षेत्र के नन्दावं गांव में चोरी करते एक युवक को घर के लोग पकड़ा तीन भागने में सफल रहे। सुरेन्द्र यादव पुत्र राम जियावन यादव ग्राम नन्दावं थाना सरायमीर ने बताया कि प्रतिदिन की भांति बुधवार को रात में परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन करके सो गए रात में लगभग एक बजे कुछ लोग घर के पीछे से घर में आ गए मैं आदमी की आहट सुनकर मैं दौड़कर छत पर गया तो देखा कि चार लोग हैं जिनमें से एक मेरी माँ का और दूसरा मेरी पत्नी का मुंह दबाकर कहा रहा था कि सभी जेवर मुझे दे दो नही तो मैं तुम लोगों को जान से मार दूंगा। मैने दौड़ा तो मुझे देखकर भागने लगे मैने एक को पकड़कर 100 नम्बर पर इसकी सूचना दी पुलिस ने पकड़े हुए व्यक्ति को थाने पर लाकर पूछताछ की तो वह अपना राजु राय पुत्र चण्डेश्वर राय ग्राम फकिरना सुपल बाजार थाना कुसेसर स्थान जिला दरभंगा बिहार बताया उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने सम्बंधित धारा में जेल भेज दिया।और तीन भागने में सफल रहे।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

        

और नया पुराने