Breaking News

अलग अलग दो गांवों में 13 से 15 वर्षीय किशोरी की चोटी कटने का मामला क्या सामने।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर थाना क्षेत्र में अलग अलग दो गांवों में 13 से 15 वर्षीय किशोरी की चोटी कटने का मामला सामने आया। राजापुर सिकरौर निवासनी शमा परवीन 15 पुत्री अरकम अपने मौसा कुददूस के घर मोहल्ला पुनापोखर कस्बा व थाना सरायमीर आई थी।शमा परवीन के अनुसार भोजन करके रात में सो गई थी सुबह सो कर उठी तो मेरी नजर चारपाई पर पड़े बाल की चोटी पर पड़ी मैने तुरन्त अपना हाथ सिर पर रखा तो मालूम हुआ कि वह चोटी मेरी ही है।मैंने मौसी को बताया मौसी और परिवार के लोग मुझे डाक्टर के पास लेकर गए । डॉक्टर यह कहकर मुझे घर वापस लौट दिया कि सिर्फ चोटी कटी और तुम्हें किसी प्रकार का कोई रोग नही है। इसी तरह की घटना सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव में मारिया बानो 14 पुत्री असदुल्लाह के साथ घटित हुई। मारिया ने बताया कि मैं एक बजे दिन में स्कूल से आकर खाना खाने के बाद सो गई थी दो बजे उठी तो देखा कि मेरी चोटी कटी हुई है यह पूछने पर कि सिर में दर्द या किसी और प्रकार की कोई तकलीफ है तो उसने बताया कि नही मुझे किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं है।दोनों गांव में दहशत का माहौल है। कुछ लोग का कहना है कि समझ में नहीं आ रहा है कि सिर्फ कुंवारी ही लड़कियों की क्यों चोटी कट रही है। और यह भी समझ में नहीं आ रहा है कि चोटी कट जा रही है किसी को मालूम नही होता है लड़कियां खुद काट कर ड्रामा कर रही हैं जैसे कुछ साल पूर्व मुंह नुचवा का हल्ला था पर देखा कोई नहीं।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

        

और नया पुराने