Breaking News

जाति विशेष व राजनैतिक व्यक्तियों पर अभद्र टिप्पणी प्रयोग कर वीडियो वायरल करने वाला पांच हजार का ईनामी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर वरिष्ठ राजनैतिक नेतागण व जाती विशेष वर्ग को अभद्र शब्द का प्रयोग करके विडियो वायरल करने वाला 5 हजार रुपये का इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव , उपनिरीक्षक रहीमुद्दीन मय फोर्स क्षेत्र में गाड़ी की चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि 28 जुलाई 017 को राजनैतिक नेताओं, जाति वर्ग एवं मुख्यमंत्री को अभद्र शब्दों का प्रयोग कर विडियो वायरल करने वाला  आरोपी जिसके विरोध सरायमीर थाना में धारा 295ए, 504 भादवि व 66/आईटी एक्ट तहत मुकदमा दर्ज है वह सरायमीर थाना के संजरपुर बाजार के छाऊं मोड़ पर खड़ा हैं पुलिस ने सुचना पाते तत्काल संजरपुर छाऊं मोड़ के पास पहुंचे तो वहां मौजूद मुखबिर के इशारे पर एक व्यक्ति से पूछताछ की तो वह अपना नाम व पता रोहित पुत्र  श्याम लाल ग्राम बक्सपुर तोवां थाना निजामाबाद बताते विडियो वायरल की बात कबूल किया जिसपर उपर्युक्त आरोपी को गिरफ्तार कर सरायमीर थाना पर लाकर सम्बंधित धारा में जेल भेजा।जिसको गिरफ्तार करने के लिए प्रशासन के द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

       

और नया पुराने