Breaking News

राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस को सफल बनाने के लिए खण्ड विकास अधिकारी ने ली बैठक।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

डेंगू,मलेरिया, स्वछता से बचाव एव सुझाव पर हुई चर्चा।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र आंगनबाड़ी,सुपर वाइजरो की बैठक आयोजित की गई।जिसमें स्वास्थ संबंधी जानकारियो के साथ साथ स्वछता की जानकारी दी गई एव डेंगू,मलेरिया,के बचाव के उपाय सुझाये गए और जो व्यक्ति सुझाओं को नही माना और यदि उसके घर से डेंगू फैला तो उनपर 500 रुपये जुर्माना लगाया जयेगा और साथ ही 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने पर चर्चा हुई।10 अगस्त को बच्चों को( डी वार्निंग) कीड़े  की दवा अल्बेंडाजोल खिलाने के लिए प्रेरित करने के लिए घर घर जा कर जानकारी देने के निर्देश दिए गए और 05 अगस्त को अन्नप्रासन के लिए 06 माह के बच्चों को अभिभावकों के साथ पहुंचे और समस्त केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री एव सहायिका उपस्थित रहे।

 बैठक को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी गुलाब कुमार सोनकर ने कहा कि बच्चों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि बच्चों की जिम्मेदारी कार्यकत्रियों की होती है।बच्चे स्वस्थ रहेंगे तभी राष्ट्रनिर्माण के निर्माण में महती भूमिका होगी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर डीवार्निग( कीड़े )की दवा खिलाने पर जोर दिया जाय औऱ गावो में साफ सफाई रखी जाय और कूलर,गढ्ढे आदि में जमे पानी को बदल दे और मच्छरों को पैदा न होने दे।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को डीवार्निग (अल्बेंडाजोल) की गोली अवश्य खिलाएं। क्योंकि बच्चों के पेट में पर्म होने से बच्चों के पौष्टिक तत्व चूस लेते हैं और बच्चा कमजोर हो जाता है विटामिन ए की तरहकमी हो जाती है और बच्चा अंधा हो सकता है। हर बच्चों को एक-एक गोली खिलानी है बच्चों को चबाकर अल्बेंडाजोल की गोली खिलाए चबाने पर कारगर काम करती है। अगर बच्चा अस्वस्थ है तो उसको गोली न खिलाए। साथ ही उन्होंने आगे बताया खुले में शौच करने से कृमि शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और बच्चा बीमार पड़ जाता है इसके लिए खुले में शौच नहीं करना चाहिए। 

सीडीपीओ गीता राय ने कहा कि कहां की बच्चों की देखभाल के लिए हम सब को 5 अगस्त को समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्रासन की जिम्मेदारी को निभाते हुए अभिभावकों के साथ करे।और बंच्चो कि  सेहत और अति कुपोषित बंच्चो पर ध्यान दे।मोके पर स्वास्थ अधिकारी रमेश गुप्ता,कुशुम राव आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

और नया पुराने