आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगडी तहसील के रौनापार थाना अंर्तगत देवारांचल मे गंगा गौरी महाविद्यालय रामनगर मे आगामी 26 अगस्त को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी ज़ोर शोर से चल रही है ।इसके पहले जिले के प्रभारी व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बाढ़ क्षेत्र का दौरा करेंगे 25 अगस्त को उप मुख्य मंन्त्री के दौरो को लेकर सारी तैयारी पुरी हो गई है सभी अधिकारी कर्मचारी तैयारी मे लगे हुये है इसी के साथ जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण इस मौके पर कालेज प्रबन्धक डा०शैलेन्द्र सिंह भी मुख्यमंत्री की तैयारी मे अपने पुरे कालेज के सहकर्मी के साथ लगे हुये है, मुख्यमंत्री के हैलीपैड से लेकर मंच की तैयारी मे पुरा प्रशासन लगा हुआ है । जिले से डीएम चंद्र भूषण सिह ,एसपी अजय साहनी ,सीएमओ,सीडीओ ,एसडीएम सगडी रविरंजन ,तहसीलदार सगडी प्रेम प्रकाश राय ,सीओ सगड़ी सुधाकर सिह ,एसओ रौनापार राकेश कुमार सिंह ,भाजपा के पुर्व ज़िलाध्यक्ष देवेन्द्र सिहं,उपाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह ,राकेश कुमार सिंह ,रुद्र प्रताप सिंह ,रामबदन यादव ,हरिनरायन यादव,मुन्ना सिह ,पीडब्ल्यूडी के अधिकारी व कर्मचारी गण लगे हुये है ।राहत सामग्री पहुँचाने उप मुख्यमंत्री हर बाढ चौकियों पर जायेंगे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़