Breaking News

दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

सरायमीर- स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बा सरायमीर से बैट्री की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर चोरों हाथ साफ किया ।
मिली जानकारी के अनुसार बृजेंद्र कुमार जयसवाल पुत्र गोरखनाथ जयसवाल कस्बा सरायमीर मोहल्ला  महाजनी टोला निवासी की शाहगंज  बलिया मार्ग पर   स्थानीय कस्बा के उत्तरी चुडिहार मोहल्ला शंकर की  मन्दिर स्थित विशाल बैट्री के नाम से बैट्री की दुकान है। दुकानदार स्वामी बृजेंद्र कुमार जयसवाल ने थाना में तहरीर दी है कि बुधवार की शाम को दुकान बन्द कर घर चला गया था दिनांक 24 अगस्त 017 को सुबह को नौ बजे जब मैं दुकान खोलने के लिए गया तो देखा कि दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 40 बड़ी बैट्री ,  25 छोटी बैट्री और 5 इंवेटर उठा ले गए ।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

        

और नया पुराने