Breaking News

दुर्घटना में युवती का पैर कुचला।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

ट्रक ने मारा धक्का युवती का पैर टूटा।

रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार से पूर्व पिपराही गांव के पास स्कूल से घर जा रही युवती का ट्रक के धक्के से पैर कट गया वह गंभीर रूप से घायल है , जिसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है विदित हो सोनम पुत्री राधेश्याम निवासी सोहरा भार उम्र 18 साल पंडित राम नगीना की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है जो विद्यालय से अपने घर साइकल से जा रही थी वही जीयनपुर से दोहरीघाट की तरफ जा रही ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया जिससे उसकी साइकल ट्रक के नीचे आ गई वह सोनम का पैर मौके पर ही कट गया आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा उसे हॉस्पिटल भिजवाया गया जहां से उसे जिला सदर हेतु रेफर कर दिया गया वहीं ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने