आज़मगढ़।
सगड़ी।
मामला जीयनपुर कोतवाली बलुआ हरैया का।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।
सगड़ी- नौकरी देने के नाम पर तीन लाख रुपए ठगी की शिकार महिला ने थाने पर पहुंच नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी जिस पर जीयनपुर कोतवाल ने आरोपी को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछ ताछ में जुटी रही।
मामला जीयनपुर थाना क्षेत्र के बलूआ हरैया का है। जहाँ की निवासी किरण वर्मा पत्नी राममिलन सिंह ने आरोप लगाया कि गांव के ही बालकिशुन द्वारा मेरे पति को सी आई एस एफ में और मुझे बिजली विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर14 अक्टूबर 2015 को तीन लाख 10000रुपये खाते में लिया और बाकी पैसा नौकरी लगने के बाद में मांगी बलिराम द्वारा अपने बैंक अकाउंट में लिया गया साथ में हाईस्कूल इंटर का अंकपत्र भी लिया गया ।काफी दिन बीत जाने के बाद पति पत्नी को जब नौकरी नहीं मिली तो यह लोग बार-बार पैसा मांगने लगे।पर बलिराम टालमटोल करता रहा। जिनमें कई बार पंचायत हुई और पंचायत के दौरान उसने खाते में रुपया देने के लिए कहा किंतु अभी तक न ही पैसा दिया ना ही मार्कशीट अंकपत्र दिया, जिस पर किरन ने थाने पर पहुंचकर उसके विरुद्ध तहरीर दी पुलिस ने आरोपी बलराम को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़