आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर सम्प्रदायिकता , नफरत एवं गौरक्षा के नाम पर कुछ लोगों के द्वारा निर्दोष लोगों को मारने पीटने व उनकी हत्या किए जाने के विरोध में अशफाकुल्लाह खान यूथ ब्रिगेड व यूथ इण्डिया मोमेंटम के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों सरायमीर कस्बा के नन्दावं मोड़ पर एकत्रित होकर नफरत के खिलाफ इंसानियत की आवाज, धर्म जाति की गन्दी सियासत बन्द करो बन्द करो जैसे नारे लिखी हुई तख्ती हाथों में लेकर पैदल मार्च करते हुए खरेवां मोड़ पर पहुंचकर जनसभा की गई। जनसभा को संबोधित करते हुए कलीम जामई ने कहा कि देश में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।धर्म जाति के नाम पर दलित और अल्पसंख्यक समाज को मारा पीटा जा रहा है। जिससे दोनों समाज के लोग भय का माहौल व्याप्त है। एक विशेष जाति के लोगों के विरुद्ध सम्प्रदायिकता का जहर घोला जा रहा है। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के प्रदेश युवा अध्यक्ष नूरूलहुदा ने कहा कि भीड़तंत्र को बढ़ावा देने वाले लोग देश के गद्दार होते हैं।भीड़तंत्र के द्वारा हिंसा किसी भी सरकार में हुई आजमगढ़ के लोगों ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है चाहे वह एखलाक का मामला रहा हो या रोहित वेमुला का। अगर वर्तमान सरकार इस प्रकार की घटना पर अविलम्ब रोक नही लगाती है तो यहां सभी जाति के लोग पूरे प्रदेश में आन्दोलन करने के लिए बाध्य होंगे। राबिंसन विनायकर ने दलितों और मुसलमानों के साथ हो रहे भेदभाव पर चिंता जाते हुए कहा कि हम सबको एक साथ मिलकर मुकाबला करने की जरूरत है।जनसभा को तारिक शफीक, दिलराज बाबू, इमरान बंटी , मोहम्मद अशरफ आदि सम्बोधित किया। इसके बाद थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम चार सुत्री मांग का ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में क्रमशः (1) एसआईटी बनाकर सभी घटनाओं की तय सीमा पर जांच कर कार्रवाई , दोषी के खिलाफ कार्रवाई और इसमें लिप्त संगठनों को प्रतिबंधित करने (2) ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए कठोर कदम उठाए जाएं, खासकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। (3) इस तरह की घटनाओं में मारे जाने वालों को पचीस लाख रुपये व घायल व्यक्तियों को दो लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। (4) आगामी ईद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ किया जाय एवं हज यात्रियों को मिलने वाली धमकियों को देखते हुए उनकी सुरक्षा का उचित प्रबंध किया जाए।जैसी मांगें लिखी थी। जनसभा की अध्यक्षता मोहम्मद अशरफ व संचालन कलीम जामई इस कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी मसीहुद्दीन संजरी , सलीम दाऊदी , अशरफ आजमी, आसिफ आरएन, अबु अम्मार , शकील शेख , अशरफ आर यु सी , सिराज अहमद, मोहम्मद बेलाल , अशरफ सिराज , मुशीर अहमद आदि थे।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।