आज़मगढ़।
सगड़ी।
रौनापार त्रिमुहानी पर जलजमाव का विरोध कर धान रोप कर जताया विरोध।
बाढ़ पीड़ित संगठन ने सड़क पर धान रोप जताया विरोध।
दर्जनों बार शिकायतों के बाद भी नही जागा विभाग।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रौनापार त्रिमुहानी के चारो तरफ हल्की बरसात के बाद ही लगभग 50 मीटर तक पानी जमा हो जाने के कारण वहां से गुजरने वालो और आसपास के दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि विभागीय अधिकारियों और उच्चाधिकारियो जलजमाव की शिकायत की पर सुनवाई नही हुई जिसका विरोध करते हुए महुला बाढ़ पीडी़त संघर्ष समिति संगठन के लोगो ने रविवार को जनजागरण सभा करते हुऐ रौनापार चौक पर कारगिल शहीद की मुर्तियो की साफ सफाई करते हुऐ सड़क पर धान की रोपाई कर शासन प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध किया।जलजमाव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है जबकि सड़क अभी एक वर्ष भी बने नही हुए और रौनापार से चाँदपट्टी तक गढ्ढे में बदल गयी है।
संगठन के लोगो ने प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार से माग करते हुए कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार सड़को पर हो रहे जल जमाव को अतिशीघ्र ठीक किया जाय नही तो यह कार्य समिति के लोग जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगे।कारगिल शहीद मूर्ति के पास हफ़्तों से जमे पानी इन सगड़ी के तीनों बहादुर शहीदों का अपमान है जो अधिकारियों को दिखाई नही दे रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता दुईज यादव,संचालन नर्वदेश्वर मिश्र ने किया,इस मौके पर गनपत सिह,अक्षयवर वर्मा,राधेश्याम त्रिपाठी जगरोपन यादव,बाके निषाद,गंगा यादव,उर्मिला,सीमा, विन्द्रावती,सरस्वती,ईशरावती, गीता ,साधना,सुभागी आशा प्रेमा आदि रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़