Breaking News

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर चल रहा जबरदस्त चेकिंग अभियान।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

वाहन चेकिंग से आज वसूले गए 25 हजार रूपये।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में कप्तान के आदेश पर जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया जा  रहा है जो पिछ्ले कई दिनों से लेकर 10 तारीख तक चलेगा।
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जीयनपुर बाजार में मुबाकपुर तिराहे चुनुगपार मोड़ व लाटघाट बाजार में चेकिंग से जंहा लोंगो मे कौतूहल का कारण बना रहा वहीँ लोंगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा था। कोतवाल संतलाल यादव ने बताया कि आज 25 हजार की वाहन चेकिंग से वसूली की गयी और अब तक 1 लाख रूपये की वसूली वाहन चेकिंग से की जा चुकी है और आगे भी चलता रहेगा।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

और नया पुराने