आज़मगढ़।
सगड़ी।
बाल बाल बचे बाइक सवार दुर्घटना में जली टी वी एस।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामगढ़ चौक पर दो बाइक में आमने सामने टक्कर के उपरांत टी वी एस बिक्की धू धू कर जल उठी इस घटना में बिक्की पर सवार पिता पुत्र बाल बाल बच गये ।
बिलरियागंज बाजार से लौट रहे पिता राधेश्याम गुप्ता पुत्र गोबरी उम्र 55 साल व पुत्र राजकुमार गुप्ता पुत्र राधेश्याम उम्र 32 साल निवासी लुचुई लाटघाट की दुकान गोबरी चौक पर स्थित है जो बिलरियागंज दुकान के काम से गए थे लौटते समय रामगढ़ बाजार में सामने से बाइक से टकरा गए जिसमें पिता पुत्र बाल बाल बच गए जिन्हें मामूली चोट आयी जिसका उपचार चल रहा है वहीँ दूसरा बाइक सवार फरार हो गया ।
वहीँ जीयनपुर बाजार में चुनुगपार मोड़ के पास बाइक से तेलिया उम्र 50 साल की धक्का लगने से बेहोश हो गयी जिसको ठेले पर लादकर उपचार हेतु ले जाया गया।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़