Breaking News

कोटे के प्रस्ताव में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने किया तहसील पर प्रदर्शन।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक अजमतगढ़ अंतर्गत ओलमापुर ग्राम पंचायत में शनिवार को  कोटे के दुकान प्रस्ताव  की धांधली का आरोप लगाते हुए दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष देर शाम सगड़ी तहसील पर पहुंच कर प्रदर्शन किया और एसडीएम सगड़ी की मौजूदगी में वोटिंग कराने की मांग. की। आगे उन्होंने चेतावनी दिया अगर हमारी मांग मानी  नहीं गई तो हम लोग जिले पर भी धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर विजय कुमार, बहादुर ,उपेंद्र, राजेश राम,रामसरीख, संजय कुमार शर्मा, दूधनाथ, उर्मिला, रंजू ,चंद्रकला, राजीवकुमार, बृजभान, मीरा ,बहादुर यादव, राजा राम, सोभनाथ, सुंदर यादव सहित दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे। विजय कुमार का आरोप है  कि ग्राम प्रधान के समर्थकों ने जबरदस्ती और धांधली कर गलत तरीके से ए डी ओ पंचायत की मिलीभगत से विपक्षी राकेश कुमार का पक्षपात किय । वही विजय कुमार ने एसडीएम सगड़ी को 300 लोगों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा और कहा दुबारा वोटिंग के माध्यम से  कोटे की दुकान का चुनाव किया जाय।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              

और नया पुराने