आज़मगढ़।
सगड़ी।
हर तरफ हो रही है इसकी प्रशंसा, और लोगों को लेनी चाहिए इससे सीख।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मनिकाडीह में महिला मंगल दल द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर पौधारोपण कर एक नई मिशाल पेश की है। एवं संकल्प लिया कि हम लोग रक्षाबंधन पर हर वर्ष पौधा रोपण करेंगे।इस कार्य से और महिलाएं प्रेरित होगी।
इस अवसर पर महिला मंगल दल की अध्यक्ष पार्वती देवी ने कहा वातावरण को शुद्ध रखने के लिए पौधा रोपण करना अति आवश्यक है ।हम महिलाओं, बहनों, बेटियों को संकल्प लेना चाहिए कि रक्षाबंधन के साथ-साथ हम लोग कम से कम हर वर्ष एक पौधा लगना चाहिए साथ में उसकी रक्षा भी करें ।इससे बढकर पुनीत कार्य कोई नहीं है। रक्षाबंधन के पर्व को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण करने का संकल्प लिया। और महिलाओं से पौधा रोपड़ करने की अपील की। साथ ही आम,आवला आदि पौधों का पौधा रोपण किया।साथ स्वच्छता बनाए रखने के लिए शौचालय का प्रयोग करें।इस मौके पर अर्चना, माधुरी,प्रियंका, अंजली,साधना, रितिका,विभा,अर्निका,पूजा, सुमन,अराध्या, सोनिया, मुस्कान,खुशी, यशी, आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़