Breaking News

इनामी बदमाश सुजीत सिंह बुढ़वा आजमगढ़ से फरार।

मऊ।

रामपुर जेल से पेशी के लिए लाया गया इनामी बदमाश सुजीत सिंह बुढ़वा शुक्रवार देर शाम फरार हो गया। मऊ में पेशी के बाद वापस लौटते समय रात करीब साढ़े आठ बजे आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर के पास लघुशंका करने के लिए उसने गाड़ी रुकवाई। गाड़ी रुकते ही सुजीत ने पुलिस को धक्का दिया और खेत की तरफ भाग निकला। पुलिस नेt कुछ दूर तक खेतों में उसका पीछा किया लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। T

शातिर अपराधी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वायरलेस से सूचना प्रसारित होते ही हाईवे पर पड़ने वाले थानों कप्तानगंज, अतरौलिया, अहरौला, सिधारी, कंधरापुर की पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी। एसपीआरए नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। पड़ोस के जिले अंबेडकर नगर में भी सूचना दे दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

कई लूट और हत्याओं में शामिल रहे बुढ़वा पर गिरफ्तारी से पहले 50 हजार का इनाम था। अपने दुस्साहस से पूर्वांचल में आतंक का पर्याय बने डी-नाइन गैंग के सरगना धर्मेंद्र सिंह ने अपनी घटती ताकत से परेशान होकर सुजीत सिंह बुढ़वा को जनवरी में भी भगाने की साजिश रची थी। लेकिन इसका पता मऊ पुलिस को पहले ही लग गया। चिरैयाकोट थाने के सरौंदा गांव में छापा मारकर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था और तीन फरार हो गए थे। पकड़े गए बदमाशों में बुढ़वा का पिता कमलेश सिंह भी शामिल था। 

बुढ़वा चिरैयाकोट थाने के ही अल्देमऊ गांव का ही रहने वाला है। बुढ़वा पूर्वांचल में हुई कई लूट की वारदातों में शामिल रहा है। धर्मेंद्र को गोरखपुर पुलिस मुठभेड़ में मार चुकी है। 

रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

और नया पुराने