Breaking News

दुलारी देवी हरैया ब्लाक प्रमुख का निर्विरोध निर्वाचन तय।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

कई थानों की पुलिस फोर्स रही मौजूद।

दो दिन पूर्व ही हो गया ब्लाक प्रमुख का चुनाव समर्थको ने जमकर की नारेबाजी।

सगड़ी ब्लाक हरैया के ब्लाक प्रमुख पद का नामांकन समर्थको के साथ दुलारी देवी ने किया ।इस दौरान पांच थाना की पुलिस फोर्स मौजूद रही।और समर्थको ने जमकर नारेबाजी की एव जमकर गुलाल की होली खेली तो अन्य कोई भी प्रत्याशी नामांकन नही किया जिससे दुलारी देवी का ब्लाक प्रमुख पद पर निर्वाचन निर्विरोध रूप से तय हो गया ।03 बजे के बाद पर्चे की जांच की गई।
नामांकन सुबह 11बजे से 03 बजे तक हुआ।ए आर ओ आर के द्विवेदी ने सभी प्रक्रिया पूरा की ।पर 03 बजे तक चली पर अन्य कोई भी दूसरा प्रत्यासी नही पहुंचा।जिससे दुलारी के समर्थकों ने जमकर नारे बाजी की ।पहली बार ब्लाक प्रमुख का प्रत्याशी निर्विरोध चुनी गई। सरकार बदलते ही सपा से यह सीट बीजेपी समर्थित  ने निर्विरोध होकर जीत लिया।

इसके पूर्व 28 जून को हुए अविस्वास प्रस्ताव हुआ था जिसमे वर्तमान ब्लाक प्रमुख भोलवा देवी 55  मतो से अविश्वाश प्रस्ताव गिर गया था। जिससे चुनाव हुआ और सुनील सिंह रौनापार और सत्यनरायन यादव बिसेन का पूरा दुलारी देवी पत्नी राम समुझ राम ग्राम मसूरियापुर निर्विरोध रूप से ब्लाक प्रमुख चुनी गई पर पूरी औपचारिकता 13 अगस्त को प्रमाण पत्र के साथ किया जाएगा। उनके समर्थकों में संतोष सिंह ,अजय सिंह मिस्टर,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव,सुभाष सिंह पटेल,सुनील सिंह,प्रदीप राय, सोफियांन,राजेश राय, शिवविजय राय,आदि लोग रहे ।खण्ड विकास अधिकारी गुलाब कुमार सोनकर ने कहा कि चुनाव शान्तिपूर्वक सम्पन कराने में पुलिस फोर्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जबकि जीयनपुर,बिलरियागंज,महराजगंज,रौनापार, मुबारकपुर एव एक प्लाटून पीएसी मौजूद रही।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           
    

और नया पुराने