Breaking News

जहरीली शराब के कारोबारी गनिका यादव को जीयनपुर पुलिस ने लिया रिमांड पर।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

रिमांड पर पूछ-ताछ के दौरान आरोपी के निशान देही पर जब्त की शराब।

जहरीली शराब बेचकर तीस लोगों की जिंदगी से खलने वाले गनिका यादव को पुलिस ने रिमांड पर लेकर शुक्रवार को उसकी निशानदेही पर 200 लीटर शराब बरामद किया। यह जहरीली शराब करेंला गांव के सिवान में झाड़ में छिपाकर रखी गयी थी।
बता दें कि रौनापार थाना क्षेत्र में 7 जुलाई को जहरीली शराब से मौत का सिलसिला शुरू हुआ था। देखते ही देखते शराब का सेवन करने वाले 30 लोगों की मौत हो गयी थी। जांच के दौरान जीयनपुर थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ मे जहरीली शराब कांड का मुख्‍य आरोपी गनिका यादव का नाम भी इस मामले मे  आया था।
मुलायम सिंह ने पिछले दिनों मुबारकपुर थाने के एक दारोगा को फोन पर धमकी दी थी कि यदि मामले की जांच बंद नहीं हुई तो वह और भी लोगों को जहरीली शराब से निशाना बनायेगा लेकिन धमकी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था ।
मूल रूप से जीयनपुर थाना क्षेत्र के करैला गांव निवासी गनिका यादव पुत्र चन्द्र देव यादव को पुलिस ने गुरूवार को रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान उसने करैला गांव के सिवान की झाड़ी मे 200 लीटर जहरीली शराब होने का दावा किया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर सिवान में पहुंची और शराब बरामद कर लिया।
गौरतलब है कि गनिका यादव करैला निवासी मुलायम सिंह यादव,  राम मिलन चौरसिया बरोही फतेहपुर थाना बिलरियागंज, मुन्ना राजभर कुकुरसंडा थाना मुबारकपुर व जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खाड़ निवासी विक्रम के साथ बोलरो  से पाउच बेचने के लिए रामाश्रय साहनी, महातम यादव व विनोद सिंह के माध्यम से केवटहिया गांव में ले गया। उसी शराब को पीने से 7 जुलाई को लोग बीमार होना शुरू हुए और तीस लोगों की मौत हो गयी।
आज आरोपी की निशानदेही पर कोतवाल सन्त लाल यादव व एस एस आई बिरेन्द्र बहादुर सिंह ने जहरीली शराब को बरामद कर लिया।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने