आज़मगढ़।
सरायमीर।
स्थानीय थाना पुलिस ने भाग रहे प्रेमी युगल को गिरफ्तार प्रेमी युवक को जेल और युवती को चिकित्सक परिक्षण के लिए भेजा। पुलिस से मिली जानकारी के सतीश पुत्र हरिश्चन्द्र बिन्द ग्राम हसनपुर थाना सरायमीर ने तहरीर दी कि 24 अगस्त को मेरी 16 वर्षीय बेटी को गांव के रविन्द्र पुत्र लालसा कुमार ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया । इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रेमी युगल की तलाश में जुटी हुई थी। आज मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि हसनपुर गांव से भागे प्रेमी युगल कहीं भागने के फिराक कस्बा के खरेवां मोड़ पर खड़े हैं, पुलिस ने सूचना पाते ही खरेवां मोड़ पर पहुंचकर घर से भागे युवती व युवक को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल और युवती को डाक्टरी परिक्षण के जिला अस्पताल भेजा।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।