मऊ।
रानीपुर थाना अंतर्गत ग्राम सभा शमशाबाद मे शुक्रवार की शाम 7:30 भाभी संग ननद शौच के लिए निकली तभी रास्ते में राकेश पुत्र लखई व एक अन्य मनचले ने 17 वर्षीय ननद को जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगा, तब ननद और भाभी दोनो मिलकर जोर जोर से चिल्लाने लगी, शोर सुनकर गांव के लोग भी एकत्रित होते देख छोड़कर फरार हो गया, पीडि़त परिवार ने 100 नंबर पर फोन किया मौके लेकिन जब तक सौ नंबर पुलिस पहुची, मनचले फुर्र हो चुके थे।
पीड़ित परिवार ने रात को ही थाने पहुंच कर अपनी तहरीर दी लेकिन रात के समय उनको घर वापस लौटकर आना पडा। पीड़ित परिवार सुबह ननद व भाभी के साथ सुबह थाने पहुंच कर अपनी तहरीर दी पर अभी तक मुकदमा दर्ज नही किया गया।
जब इस मामले पर रानीपुर थाना के उप प्रभारी राज नारायण दुबे से पूछा गया तो उन्होंने दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश का मामला बताया।
जबकि वही पीडि़ता काल्पनिक नाम पूजा वहां उसकी भाभी व पिडित परिवार का कहना है कि अगर हमारी तहरीर न लिखी गयी तो हम जिले पर कप्तान के यहा फरियाद लगायेंगे ।
रिपोर्ट- बिपिन दुबे
ब्यूरो मऊ
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ