मऊ।
मऊ ।थाना सरायलखंसी क्षेत्रांतर्गत वन देवी के पास जंगल में दो व्यक्तियों को मार पीट कर दो अदद मोबाइल व 15,000 रूपये हुई लूट में लूट की दो अदद मोबाइल फोन व दर्ज 10,000 रूपये के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
मऊ। थाना सरायलखंसी उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व एचसीपी त्रिभुवन सिंह मय फोर्स के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान पहाड़पुर मोड़ के पास मौजूद था कि जरिये खास मुखबिर सूचना मिली कि दिनांक 29/07/2017 को वन देवी के जंगल में जो लूट की घटना हुई थी उसमें शामिल अभियुक्तगण वन विभाग के ट्रेनिंग सेंटर के पीछे जंगल में छिपे हुए हैं और पुनः अपराध करने के फिराक में है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते सकते हैं कि सूचना पर बताये स्थान पर पहुँचा तो हम पुलिस वालों को देखकर तीन व्यक्ति उठ कर तीन दिशाओं में भागने लगे जिसमें से दो व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया तथा जंगल का लाभ उठाते हुए एक व्यक्ति फरार हो गया। पकड़े गए व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया व जामा तलाशी ली गई तो पहले ने अपना नाम रामसरीख यादव उर्फ फटहवा पुत्र लल्लन यादव निवासी गजेन्द्रपुर थाना सरायलखंसी के कब्जे से लूट की एक अदद मोबाइल फोन व 6000 रुपये बरामद किया गया व दुसरे ने अपना नाम पप्पू यादव पुत्र इन्द्रदेव यादव निवासी नखतपुर थाना मरदह जनपद गाजीपुर बताया गया एवं इसके कब्जे से लूट की एक अदद मोबाइल फोन व 4000 रूपये बरामद किया गया। इस घटना में फरार अभियुक्त दीपक शर्मा पुत्र स्व0 छोटेलाल निवासी गजेन्द्रपुर थाना सरायलखंसी बताया गया एवं गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।
संवाददाता- धनंजय दूबे
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ