Breaking News

बाढ़ पीड़ितों की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता- हिना देसाई

आज़मगढ़।

सगड़ी।

महिला समाजसेवी ने अपनी टीम के साथ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ।

गर्भवती महिलाएं, बीमार शिशुओं , अन्य पीड़ितों के लिए नाश्ता एवं दवाइयों की करायी व्यवस्था।

सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्थिति श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा की निदेशिका हिना देसाई ने आज बाढ़ग्रस्त क्ष्रेत्र दाम महुला गावँ में नाव से अपनी टीम के साथ पहुँचकर गर्भवती महिलाएं बीमार शिशुओं एवं अन्य बाढ़ पीड़ितों के लिए नाश्ता, पानी, फल फ्रुड और इलाज की व्यवस्था करायी।
बाढ़ से पीड़ित प्राथमिक विद्यालय महुला पर शरण लिए हुए लगभग 20 घण्टे पहले पैदा हुई मच्छरों के काटने से बीमार बच्ची एवं माँ का हाल भी जाना और नाश्ता एवं इलाज की व्यवस्था करायी।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि- बाढ़ पीड़ितों की सेवा मेरी पहली प्राथमिकता है, हमारा प्रयास रहेगा कि सबको उत्तम इलाज मिले, नाश्ता, पानी, फल फ्रुड एवं आश्रय की व्यवस्था पुस्तकालय की तरफ से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी दवाइयों की जरूरत हो तो वह पुस्तकालय पर सम्पर्क कर सकते हैं।
इस मौके पर टीम में उनके साथ लीला शर्मा, संध्या, सुनीता, शिला देवी आदि महिला समाज सेविकाएँ साथ रहीं।

रिपोर्ट- ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                  आज़मगढ़।

और नया पुराने