Breaking News

48 घंटे बाद भी मृत महिला की नही हो सकी शिनाख्त।

मऊ।

पुलिस का कहना है कि जब शिनाख्त ही नही हो पाई तो कैसे लगाये कातिल का सुराग।

बात बीते शनिवार की है काझा पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर की दुरी पर रामबन काझा सुर बाबा की कुटी से पश्चिम अज्ञात बदमाशो ने लगभग एक 30 वर्षीय महिला की चाकू से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी थी जिसकी 48 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई पहचान नही हो सकी है हालांकि महिला के दाहिने हाथ पर कामता प्रसाद की स्त्री गुदा हुआ था । पुलिस विभाग ने कई स्थानों पर दबिश भी दी लेकिन हत्यारे तक पहुचने में पुलिस नाकामयाब रही । पुलिस का कहना है कि जब अभी तक महिला की कोई शिनाख्त ही नहीं हो पायी तो हम हत्यारे का कैसे सुराग लगाये । इसे पुलिस की नीरसता न कहे तो क्या कहें । हलाकि इससे चार माह पहले भी दो लाशे रानीपुर थाने के काझा पुलिस चौकी से दो किलो मीटर अकबपुर चट्टी पर एक युवक की लाश व महासो रेलवे लाइन के पास 16 वर्षीय किशोर की लाश मिली थी जिसके शव का अभी तक न तो कोई शिनाख्त हो पायी नहीं हत्यारों का कोई सुराग ही पुलिस लगा पाई । कहने को तो पुलिस हमेशा आपके लिए तत्पर है लेकिन देखा जाये तो पुलिस यहाँ पर निरस साबित हो रही है केवल कोटा पूर्ति ही कर के रह जा रही है । हालांकि जोगी सरकार में इतनी खुली छूट के बाद भी पता नही क्यों पुलिस इतनी निरस साबित हो रही है।

रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

  

और नया पुराने