Breaking News

बसपा नेता संतोष सिंह "टीपू" ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से की मुलाकात।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सुनी समस्याएं, मदद का दिया आश्वासन।

कई गावँ हैं प्रभावित, सैकड़ों परिवारों के लोग लिए हुए हैं बाँध पर शरण।

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा रहूँगा तैयार-सन्तोष सिंह "टीपू"

आज़मगढ़- सगड़ी तहसील के महुला गढ़वल बांध से सटे कई गावँ प्रभावित हैं ,तथा सैकड़ों परिवारों के लोग महुला गढ़वल बाँध पर शरण लिए हुए हैं।
आज बसपा नेता संतोष सिंह "टीपू" ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र खरैलिया, बेलहिया, इस्माइलपुर, रोशनगंज, निबिहवा, हैदराबाद ढाला बाढ़ चौकियों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की एवं उनकी समस्याएं सुनी तथा निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया।
हैदराबाद ढाले के पास बन्धे में हो रहे रिसाव को देखते हुए एसडीएम सगड़ी से मोबाइल द्वारा वार्ता की और समस्या के निस्तारण की बात कही।

दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि- आज बाढ़ की विभीषिका के चलते कई गावँ प्रभावित हैं ,तथा सैकड़ों परिवार से ज्यादा लोग महुला गढ़वल बाँध पर शरण लिए हुए हैं, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मेरा हर सम्भव प्रयास रहेगा, बाढ़ की समस्या को लेकर मैं अधिकारियों से वार्ता करूँगा।

इस दौरे में उनके साथ प्रमुख रूप नागेंद्र यादव, प्रमोद, रमेश कुमार, केशव सिंह, सतीश राय, राजू पंडित, रामप्रसाद पटेल, विश्वनाथ गुड्डू आदि लोग साथ रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

         
     

और नया पुराने