आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक में चोटी कडवा का खौफ इस कदर हावी है कि कभी हिन्दी फिल्मो में काली – काली और लम्बी – लम्बी चोटियों और जुल्फों पर एक से बढ़कर एक गाने बनाए गए थे जो अमर हो गए !
जैसे , काली तेरी चोटी है , परांदा तेरा लालना
तेरी जुल्फों से जुदाई तो नहीं मांगी थी , आदि आदि
लेकिन आज उन्ही काली जुल्फों और लम्बी चोटियों पर न जाने किसकी नज़र पढ गयी है कि इस वक़्त हिन्दुस्तान के कोने – कोने में चोटियाँ कटकर गिर जा रही हैं।
आज की ताज़ा मामला सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया गांव के हरिजन बस्ती जीयनपुर थाना कोतवाली क्षेत्र की तीन महिलाओं की चोटी कट कर गिर गई यह तीनों महिलाएं घर के बाहर चारपाई पर सोई हुई थी गड्ढेरुवा की रहने वाली शीतल राजभर 20 वर्ष पुत्री नंदलाल राजभर पुष्पांजलि पत्नी यशवंत जेसंवार उम्र25 साल व रुन्ती पत्नी लवटू राम उम्र 45 साल यह दोनों हरैया गांव की निवासी थी दोनों का हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में उपचार कराया गया अब हालत ठीक है।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़