Breaking News

आतंक का अंत डी 9 गैंग का सरगना सुजीत बुढवा एनकाउंटर में ढेर।

आज़मगढ़।


डी 9 गैंग के सरगना सुजीत बुढ़वा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

आजमगढ़ व मऊ में आतंक का पर्याय बने बदमाश एवं डी 9 गैंग के सरगना सुजीत सिंह उर्फ बुढवा को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है।
शुक्रवार की शाम पुलिस चेकिंग के दौरान सिपाही को गोली मारकर भाग रहे सुजीत को 14 चौदह किलोमीटर दूर गजहड़ा में घेराबंदी कर ढेर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में एक एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए।
पिछले दिनों रामपुर जेल से मऊ में पेशी के लिए लाया गया सुजीत आजमगढ़ के अतरौलिया के बूढनपुर मे पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। तब से पुलिस लगातार इसकी तलाश कर रही थी।
आधे घंटे बाद फायरिंग बंद होने पर पुलिस ने घायल बदमाश की शिनाख्त सुजीत सिंह उर्फ बुढवा पुत्र कमलेश सिंह ग्राम अल्देमऊ थाना चिरैयाकोट जिला मऊ का निवासी के रूप में की। उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। सदर में उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एसपी अजय साहनी ने बताया कि डी 9 गैंग के सरगना धमेंद्र के मारे जाने के बाद से इसी ने अपने गैंग की कमान संभाल रखी थी। लगातार लूट, छिनैती, हत्या व रंगदारी की कई घटनाओं को अंजाम देकर यह पुलिस की नाक में दम किए हुए था। इसके मारे जाने के बाद से पुलिस ने राहत की सांस ली है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

              
 

और नया पुराने