Breaking News

ईद-उल-जुहा की नमाज अदा अकीदत के साथ मनाई गई बक़रीद।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

ईद-उल-जुहा की नमाज अदा करने के लिए सुबह ही बुजुर्ग जवान व बच्चे नहा धोकर नये नये कपड़े पहन, एक होकर ईदगाह के लिए गए। ईदगाह जाते समय सभी लोग अल्लाहु अकबर, अल्लाहु अकबर लाएलाहा इल्लाहु वल्लाहु अकबर अल्लाहु अकबर वल्लिहि अहमद बुलन्द आवाज में पढ़ते हुए ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की उसके बाद अपने अपने घर पहुंचकर हजरत इब्राहिम (अ0) की  सुन्नत के अनुसार जानवरों की कुर्बानी की। कस्बा के ईदगाह में नमाजियों को सम्बोधित करते हुए मुफ्ती अरशद फारूकी ने कहा कि यह कुर्बानी हजरत इब्राहिम (अ0) के तरीके पर जिस तरह हजरत मुहम्मद (सल्ल0) ने किया उसी तरह आप सभी मुसलमान करें । कुर्बानी करते समय इस बात का ध्यान रखें कि किसी गैर मुस्लिम भाइयों को तकलीफ न पहुंचे । और जानवरों के बचे हुए हिस्से को इधर-उधर न फेंक कर गढ्ढे खोदकर दफन कर दें । साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें क्योंकि सफाई आधा ईमान है । क्षेत्र के शेरवां ,  इसरौली , कोरौली खुर्द , सुरही खुर्द,  नन्दावं , आसाड़ा, छित्तेपुर, कौंरहा , बखरां , खरेवां , राजापुर सिकरौर ,  संजरपुर आदि गांवों  में शांतिपूर्ण ढंग से ईद-उल-जुहा की नमाज और कुर्बानी अदा की गयी । वहीं बच्चे ईदगाह के बाहर बिक रहे विभिन्न प्रकार के खेलवने एवं मिठाइयां खरीद कर खुशियां मनाई । ईद-उल-जुहा केत्योहार में शांति व्यवस्था बनी रहे उसके लिए थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव पुलिस को साथ लेकर क्षेत्र दिन भर का भ्रमण करते रहे। और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने भी सरायमीर क्षेत्र का दौरा किया ।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

        

और नया पुराने