Breaking News

युवतियों को युवक की कार में बैठकर जाता देख ग्रामीणों हो हुआ शक, बनाया बंधक।

आज़मगढ़।

सरायमीर।

स्थानीय  थाना क्षेत्र के नन्दावं बाजार में दो मुस्लिम युवतियों को युवक की कार में बैठकर जाता देख ग्रामीणों हो हुआ शक, पकड़कर पुलिस को दी सूचना।

मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के चंगुल से छोड़ाया।

जानकारी के सरायमीर थाना क्षेत्र के आसाड़ा की  दो बहनों ने  परिवार वालों को कुर्बानी के काम में व्यस्त देख घर से निकल कर गांव के बाहर आकर संतोष पुत्र महेन्द्र ग्राम तेजपुर थाना सरायमीर के कार में बैठ कर जाते देख आसाड़ा गांव के कुछ लड़कों ने बाइक से पीछा कर कार को नन्दावं बाजार में रोक कर दोनों युवतियों व युवक को कार से उतार कर एक घर में बंद कर पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बंधक बनाए गए युवक युवती को छोड़कर युवती को उनके परिवार को सौंपा और शांति व्यवस्था कायम करने के मद्देनजर युवक को थाने में लाकर पूछताछ कर रहे हैं ।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष राम नरेश यादव से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आसाड़ा गांव में शांति हैं दो वर्गों का मामला होने की वजह से युवक को थाने में लाया गया है, युवती के परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर देने से इंकार किया है ।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

        

और नया पुराने