Breaking News

बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

जनपद के बाढ़ ग्रस्त सगड़ी तहसील क्षेत्र के हाजीपुर देवारा में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डी डी सिंह और उनकी टीम के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ो मरीजो का इलाज किया गया तथा निःशुल्क दवा का वितरण भी किया गया।

शिविर के सम्बन्ध में डॉ डी डी सिंह ने बताया कि जब मुझे पता चला कि यहाँ पानी के घटाव के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, तो यह निश्चय किया कि रविवार को यहाँ निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाय। आज के शिविर में चर्म रोग, बुखार, सर्दी, खाँसी, उलटी, दस्त आदि के मरीज अधिक संख्या में थे,इस मौसम की बीमारियों से बचाव के बारे में डॉ डी डी सिंह ने बताया कि-
पानी उबालकर ठंढा करके प्रयोग करें।
खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ अवश्य साफ करें।
घर का ताजा और सादा भोजन ही प्रयोग करें।
बाहर की तली भुनी खाद्य सामग्री का त्याग करें।
पूरी आस्तीन के कपड़े पहने।
मच्छरदानी का प्रयोग करें।
घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
मच्छर भगाने वाली विधि का प्रयोग करें।
इस अवसर पर प्रवीण चतुर्वेदी, सर्वेश सिंह, पल्टन यादव, राम बदन यादव, राज नारायण सिह, आशीष, राहुुुल पटेेेल, आर्यन, राज सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                

और नया पुराने