Breaking News

नवागत कोतवाल ने पदभार किया ग्रहण।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

जाम की समस्याओं और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए करूंगा प्रयास- मंजय सिंह

जीयनपुर कोतवाली मे नवागत पुलिस इंस्पेक्टर मंजय सिंह ने पदभार ग्रहण किया। पत्रकारों से प्रेसवार्ता में कहा कि- हमारी पहली प्राथमिकता अपराध पर अंकुश लगाना होगा, माफियाओं से लेकर जाम समस्या से निपटना हमारी प्राथमिकता होगी वही जनता के बीच आपसी भाईचारा स्थापित करने के लिए हफ्ते में व्यापारियों संग एक बैठक सुनिश्चित किया जाएगा। जिससे व्यापारियों एवं क्षेत्र की जनता से सहयोग मिल सके। जिससे अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है जनता का सहयोग ही हम पुलिस वालों को बल प्रदान करता है। जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि कोई भी घटना व शरारती तत्वों हो तो वह तत्काल पुलिस वह हमारे नंबर पर संपर्क करें। हम जनता व व्यापारियों के साथ हमेशा तत्पर रहेंगे, जिससे प्रदेश में योगी सरकार की मंशा के अनुरुप कार्य किया जा सके हम भय मुक्त समाज देना चाहते हैं किसी तरीके से जनता परेशान ना हो, उन्होंने पत्रकार बंधुओं से कहा कि आप लोगों का सहयोग बहुत ही जरूरी है, जिससे हम लोग मिलकर अपराध पर अंकुश लगा सकते हैं।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                

और नया पुराने