मऊ।
व्हाटसएप पर व्यक्ति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने पर एफआईआर दर्ज की गई।
मऊ--सोशल मीडिया जहां लोगों का ज्ञान बढ़ाता है वहीं किसी के लिए यह मनोरंजन का साधन बनने के साथ ही किसी की मुश्किलें भी बढ़ा देता है।
पिछले दिनों व्हाटसएप पर एक व्यक्ति ने सामाजिक व शैक्षणिक संस्था जमीयत अहले हदीस के सचिव मौलाना सरफराज़ फैज़ी पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर के स्वंय को मुसीबत में डाल लिया । मौलाना सरफराज़ फैज़ी पुत्र अश्फाक अहमद साकिन कासिमपुरा (बाज़की मस्जिद) थाना कोतवाली मऊ ने अपनी प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया है कि उनको बदनाम करने के लिए एक व्यक्ति मौलवी अबूबकर पुत्र गनी अहमद साकिन मोहल्ला मदन पुरा (सोनिया बाड़ा) मऊ ने एक साजिश के तहत फर्जी व मनघडंत ,अपमानजनक समाचार बनाकर 26 अगस्त को अपने व्हाटसएप नम्बर से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था,जिसको सभी लोगों ने पढ़ा और मेरे प्रति गलत विचार बनाया, जबकि मेरे बारे में ऐसा कोई समाचार नहीं था, समाज में हुए अपमान से आहत होकर मौलवी सरफराज़ फैज़ी ने थाना कोतवाली में भादवि0 1860 की धारा 500,507 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है ।
नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अबुबकर अंसारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गयी है।
रिपोर्ट- विपिन दुबे
ब्यूरो मऊ।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो मऊ