Breaking News

कोर्ट के आदेश पर 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

आज़मगढ़।

मुबारकपुर थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को क्षेत्र के जमीनपाही ग्राम निवासी 16 लोगों के खिलाफ मारपीट, फायरिंग व तोड़फोड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। घटना गत जुलाई माह में पंचायत उपचुनाव के दौरान परिणाम घोषित होने के बाद दो पक्षों के बीच विजय जुलूस निकालने के दौरान हुई थी।
मुबारकपुर क्षेत्र के जमीनपाही ग्राम निवासी राहुल सिंह का आरोप है कि गत तीन जुलाई को पंचायत उपचुनाव का परिणाम घोषित होने पर निर्वाचित प्रधान के समर्थकों ने विजय जुलूस निकालने के दौरान विपक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। इस दौरान हमलावर पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने के साथ ही घर में घुसकर औरतों के जेवर छीनने तथा वाहनों और चहारदीवारी को ढहा देने की भी घटना हुई थी। घायल पक्ष ने इस संबंध में न्यायालय में गुहार लगाई थी। इस मामले में मुबारकपुर थाने में आरोपित किए गए जमीनपाही ग्राम निवासी सुधीर सिंह, विजय सिंह, आलोक, सतपाल सहित 16 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रिपोर्ट- विपिन दुबे

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                

और नया पुराने