आज़मगढ़।
सरायमीर।
सरायमीर थाना में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहानी के आदेश पर एटीएम कार्ड बदलकर पैसा निकालने और जान मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई । जानकारी के अनुसार ग्राम राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर निवासी कमलेश बिन्द पुत्र फेकू बिन्द ने दिनांक 31 अगस्त 017 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सरायमीर बाजार के ठठेरी बाजार स्थित युनियन बैंक आफ़ इण्डिया शाखा में 60699266610052 नम्बर का मेरा खाता है जिसका में एटीएम कार्ड भी ले रखा हूँ । दिनांक 19 अगस्त 017 मैं एक्सीस बैंक के एटीएम मशीन से पैसा निकालने गया था उसी जगह मेरे पट्टीदार सर्यभान बिन्द पुत्र बाबूराम मिला और मेरा एटीएम बदल दिया उसके बाद तीन बार 25, 25 हजार रुपये कुल 75 हजार रुपये निकाल लिया । दिनांक 21 अगस्त 017 को मैं पैसा निकालने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया गया तो वहां बताया गया कि तुम्हारे खाता में पैसा नही है। मैंने अपने पास का एटीएम कार्ड देखाया तो बैंक कर्मी ने कहा कि यह एटीएम कार्ड तुम्हारा नही है बदला हुआ है मैंने सूर्यभान से कहा तो वह अपने भाई मेवालाल और पिता बाबूराम के साथ मिलकर कहा कि आगे कुछ बोले तो जान से मार दूंगा । पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने पीड़ित की तहरीर को संज्ञान में लेते हुए सरायमीर थाना को आदेश दिया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए । जिसपर थाना सरायमीर की पुलिस ने उपर्युक्त आरोपियों के विरुद्ध धारा 419, 420, 406 , 506 और 506 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
आज़मगढ़।