Breaking News

बकरीद के त्योहार पर डीएम ने दिया निर्देश,नहीं होगी बिजली की कटौती।

मऊ।

मस्जिदों ,ईदगाहों के रास्ते की होगी सफाई।

बकरीद का त्यौहार 02 सितम्बर,2017 को सम्पन्न होगा जिसके लिए जनपद में सभी ईदगाह एवं मस्जिदों में  नमाज सम्पन्न होगी। इसी की तैयारियों को देखते हुए जिलाधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देश दिये कि तीन दिन तक यह कुर्बानी का त्यौहार चलता है इसलिए यह सुनिश्चित करायें कि इस अवधि में विद्युत की कटौती नही होगी। इसी प्रकार नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिये गये कि प्रातः 07:00 बजे से होने वाली नमाज के पहले सभी मस्जिदों एवं इर्दगाहों के रास्ते को साफ-सफाई एवं चुना छिड़काव कराना सुनिश्चित करायें तथा कुर्बानी के बाद निकलने वाले वेस्ट के निस्तारण के लिए गढ्ढे खोदवाकर पुरी तैयारी सुनिश्चित करायें इसके साथ-साथ सभी ट्युवेलों पर जनरेटर के साथ पानी आपूर्ति भी सुनिश्चित करा दें तथा शिफ्ट वाईज पालिका कर्मियों की ड्यूटी लगायें । इसी के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि नगरपालिका क्षेत्रों में डाक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें तथा मोबाइल टीमें भी लगा लें साथ ही कानून व्यवस्था की दृष्टि से सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगा ली जाय तथा जहां आवश्यकता हो वहां ट्रैफिक डायर्वजन भी कर दिया जाय। इसी के साथ सभी अधिशासी अभियन्ता को जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी मनीलाल, नगर मजिस्ट्रेट, नगर क्षेत्राधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर सहित सभी अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- धनंजय दुबे
    

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

     

  

और नया पुराने