आज़मगढ़।
सगड़ी।
सरकारी नाली को बार बार छतिग्रस्त करने और मना करने पर प्रधान को धमकी पर भड़के ग्रामीण।
कोतवाल ने कहा जांच कर की जाएगी कार्यवाही।
सगड़ी- जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेकन गाढ़ा ग्राम सभा के प्रधान संत लाल यादव पुत्र स्वर्गीय बालजीत यादव जो कि ब्लाक प्रधान संघ अजमतगढ़ का कोषाध्यक्ष है । ग्रामीणों के साथ सोमवार को लगभग 12:00 बजे जीयनपुर कोतवाली में दर्जनो महिला पुरुषों के साथ पहुंच कर कोतवाली का घेराव किया व तहरीर देते हुए गांव के ही तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा गांव में एक चकमार्ग पर लगभग ढाई सौ मीटर लंबी नाली का निर्माण किया है, जो कि नदी में जाकर मिल जाती है पर गांव के ही चंद्रभान निषाद पुत्र जोखन, श्री सहाय एव मुलायम पुत्र गण चंदभान द्वारा बार-बार नाली तोड़ने और क्षतिग्रस्त करने पर कई बार थाना परिसर में सुलह समझौता भी हुआ पर पुनः नाली को क्षतिग्रस्त करने और ग्राम प्रधान को जान से मारने की धमकी पर ग्रामीण उत्तेजित हो उठे और दर्जनों की संख्या में महिला-पुरुष जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। दबंगो पर कार्रवाई करने की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जिस पर जीयनपुर कोतवाल मंजय सिंह ने जांच कर कारवाई करने को कहा। ग्राम प्रधान संतलाल यादव ने बताया कि- जब से मैं प्रधान हुआ हूं कार्यों को बाधा पहुंचाने के लिए बार-बार यह लोग प्रताड़ित करते हैं और विकास कार्यों में बाधा पहुंचाते हैं, जिसके लिए कई बार शिकायत की गई और पुलिस ने सुलह समझौता करा दिया। पर पुनः दबंगो द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। यदि इस बार कोई कठोर कार्रवाई शासन प्रशासन द्वारा नहीं की गई तो मैं तहसील परिसर में आत्मदाह करने पर बाध्य हो जाऊंगा।
इस दौरान उपेंद्र, राममिलन, दूधनाथ राजभर, राजेंद्र, गोपालचंद, श्यामजीत , अरविंद, मनोज यादव, दिनेश, रामसेवक, चंद्रशेखर, आशा, विमला ,पूजा, दुर्गावती, शांति, रामशरीख आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़