Breaking News

सजग और जागरूक रहने पर ही मिलता है अधिकार-- एस०ए०एच० रिचवी (जिला जज)

आज़मगढ़।

सगड़ी।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय खालिसपुर में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर।

ग्रामीणों को दी गयी कानून और अन्य जानकारियां।

सगड़ी  तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खालिसपुर ब्लाक अजमतगढ में सोमवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को न्यायालय विकास, पुलिस, राजस्व ,पेंशन, आदि की विभिन्न जानकारियां दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दीवानी न्यायालय के जज एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण आजमगढ़ एस०ए०एच० रिचवी जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण आजमगढ़ ने कहा कि- हम आपके दरवाजे पर सरकार द्वारा गठित की गई विधिक साक्षरता जानकारी के लिए आए हैं और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं द्वारा आप जागरुक हो व दूसरों को जागरुक करें। उन्होंने कहा कि- अधिकार सीमित है पर अधिकार उन्हीं को मिलता है जो सजग और जागरुक रहते हैं पर परिस्थितियां अलग अलग हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि- सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन उन योजनाओं का लाभ आपको तभी मिल सकता है, जब आप श्रम मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन कराएं ।जिसका शुल्क 100 रुपये है।आगे कहा कि- 30000 मुकदमें पारिवारिक न्यायालय में लंबित है पर जज कम है, जिसकी वजह से जल्दी से सुनवाई नहीं हो पा रही है और लोगों को न्याय समय से नहीं मिल पा रहा है ।उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमे से बचें और जो मुकदमा दर्ज हैं उसके लिए दीवानी न्यायालय में समझौता केंद्र खुला है, जहां न तो वकील की आवश्यकता है ना पैसे की आप आए और सुलह समझौते के द्वारा मुकदमे को समाप्त करे। मुकदमा लड़ने में पैसा समय दोनों की बर्बादी है पर समझौते के द्वारा  हीनियस क्राइम के अलावा छोटे-मोटे मारपीट फौजदारी जमीनी विवाद आदि को समझौते द्वारा सुलझाया जा सकता है। यही नहीं हर व्यक्ति को अपने अधिकार को जानना चाहिए और समझना चाहिए अधिकार को जब आप जानेंगे तभी अपने अधिकार की लड़ाई लड़ सकते हैं। तहसीलदार सगड़ी प्रेम प्रकाश राय ने कहा कि सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण न करें और जिनके पास जमीन नहीं है, वह संबंधित लेखपाल से मिलकर पत्रावली बनवाकर आवासी एवं कृषि पट्टा अवश्य करा लें, पर सार्वजनिक भूमि पर किसी भी दशा में कब्जा ना करें, कारण कि वह जमीन सरकार की है और उसे कभी भी अतिक्रमणकारी ले नहीं सकता जहां तक वृद्धा विधवा पेंशन का सवाल है, लोगों को जानकारी का अभाव है और लालच में आकर लोग एक गरीब व्यक्ति का हक मारने में लगे हुए हैं, विधवा वृद्धा पेंशन का पात्र वही है जिनके पास नाबालिक लड़के नहीं हैं, अथवा निः सन्तान है। गरीबो असहायों की मदद करें, किसी भी दशा में गरीब का हक न मारे।
इस दौरान कानूनगों ओमप्रकाश गुप्ता,सी एल निगम, जयराम भारती, रविंद्र कुमार, ओमप्रकाश, शमीमअहमद ,सूरज ,नवरंग सहित गांव के दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने