Breaking News

जीयनपुर बैंक के सामने से बाइक चोरी।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र में आजमगढ़ रोड पर स्थित यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने से पैशन प्रो काले कलर की बाइक चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार रामभवन पुत्र राधेश्याम उम्र 18 साल निवासी स्वरूपुर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया जीयनपुर पर 10:00 बजे नया पासबुक लेने हेतु आया हुआ था, सड़क किनारे बैंक के सामने पैशन प्रो गाड़ी खड़ी कर बैंक में गया हुआ था की 10:30 से 11:00 बजे के बीच किसी ने बाइक चोरी कर ली। जिसकी सूचना बैंक के कर्मचारी द्वारा 100 नंबर डाल कर दी गई, किंतु आधे घन्टे बाद पहुंची 100 नंबर डायल
राम भवन द्वारा थाने पर भी सूचित किया गया, जिस पर पुलिस ने बैंक के बाहर इंतजार करने को कहा कि शायद हो सकता है अनजाने में किसी से बदली हो गई हो, किंतु शाम 5:00 बजे तक जब कोई बाइक लेकर नहीं आया तो रामभवन ने जीयनपुर थाने में बाइक चोरी हो जाने की तहरीर दी, वही बैंक पर बैंक का सुरक्षा गार्ड लगा हुआ है व बाहर सीसी कैमरा भी लगा हुआ है इसके बावजूद भी बाइक चोरी हो जाना आश्चर्य है जीयनपुर पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है ।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

                        

और नया पुराने